फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A confluence of faith and joy was seen in the Shiva temples

Farrukhabad News: शिवालयों में दिखा आस्था व उल्लास का संगम

Tue, 29 Jul 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A confluence of faith and joy was seen in the Shiva temples
फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में आस्था व उल्लास का संगम दिखाई दिया। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे थे। प्रसिद्ध शिव मंदिरों में लाइन में लगकर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के बाद मत्था टेक मनौती मांगी। शिवालयों में मेले सा माहौल नजर आ रहा था।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित श्री पांडवेश्वरनाथ मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सुबह सात बजे तक आलम यह था कि मंदिर के अंदर से सड़क के दोनों ओर महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी लाइन लगी थी। हाथों में पूजा की थाल व जल लिए घंटों से खड़े कई श्रद्धालु तो थककर जमीन पर बैठ गए। नंबर आने के बाद उन्होंने मंदिर में जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के जत्थे के जत्थे मंदिर पहुंचे, जिन्होंने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। घुमना कोतवाली के पीछे स्थित श्री कोतवालेश्वरनाथ मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से भव्यता के साथ सजाया गया था। दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारे भक्त लगाते रहे। मोहल्ला अढ़तियान स्थित शिव मंदिर में भी भीड़ रही।
विज्ञापन




रामेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
कंपिल। सावन के तृतीय सोमवार पर कस्बा स्थित रामेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुबह से ही बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। इसके साथ ही कपिल मुनि व कालेश्वरनाथ समेत अन्य मंदिरों में भी पूजन-अर्चन के लिए लोगों की भीड़ सुबह से लेकर देर शाम तक रही। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed