{"_id":"5f833cf88ebc3e5fa3000af9","slug":"a-chance-to-become-a-voter-by-applying-online-farrukhabad-news-knp587886333","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर बन सकेंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर बन सकेंगे मतदाता
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता बनने का मौका
फर्रुखाबाद। मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पांच नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 6 नवंबर से आवेदनों की जांच बीएलओ करेंगे। 29 दिसंबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के चलते निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण शुरू किया गया है। इसमें एडीएम को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त करने के साथ तहसील स्तर पर एसडीएम को क्षेत्राधिकार दिया गया है। जिले की 594 ग्राम पंचायत में 891 मतदान केंद्रों पर 896 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।
इन पर निगरानी के लिए 88 पर्यवेक्षक तैनात किए गए। यह बीएलओ 12 नवंबर तक घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण करेंगे। इसके साथ ही मतदाता बनने के लिए कोई भी व्यक्ति पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सत्यापन के बाद 6 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 दिसंबर तक ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का निरीक्षण किया जाएगा। दावे व आपत्तियां 13 से 19 दिसंबर तक निस्तारित होंगी।
विज्ञापन
मोबाइल एप से होगी मॉनीटरिंग
निर्वाचन आयोग ने बीएलओ के कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए ई-बीएलओ एप लांच किया है। इसे मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसी एप के माध्यम से बीएलओ अपने काम प्रारंभ करने की तिथि के साथ मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं की सूचना देंगे। इस एप पर प्रत्येक सप्ताह परिवर्धन, अपमार्जन व संशोधन किए जाने वाले मतदाताओं की संख्या आदि का विवरण फीड करना होगा।
कार्य पूर्ण होने के बाद कार्य समाप्त की तिथि, पुनरीक्षण को सौंपे गए घरों की संख्या आदि सूचना भी सुरक्षित की जाएगी। दावा-आपत्तियों का विवरण भी एप पर ही भरा जाएगा। इस एप में खास बात यह है कि नेट कनेक्टिविटी न होने पर सबमिट की गई फाइल व विवरण मोबाइल में ही सुरक्षित हो जाएगा।