{"_id":"68f922cb89d9d18281072e1c","slug":"a-car-parked-on-a-plot-caught-fire-another-one-survived-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107703-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्लॉट में खड़ी कार में लगी आग, दूसरी बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्लॉट में खड़ी कार में लगी आग, दूसरी बची
Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-09, आगे लगने से जल रही कार। स्रोत: वीडियो ग्रेब
- फोटो : मंदाकिनी किनारे एतिहासिक अंतरराज्यीय गधा मेला परिसर में गधे व खच्चर से सजी बाजार। संवाद
फर्रुखाबाद। आवास विकास के खाली प्लाॅट में खड़ी एक कार में आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे कार मालिक ने पास में ही खड़ी दूसरी कार को अलग हटाया।
दमकल ने आग बुझाने में कामयाबी पाई। फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। मामले में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जहानगंज थाना व कस्बा निवासी सौरभ कटियार आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। पास में ही खाली पड़े प्लॉट में उनकी और उनके बहनोई कानपुर शास्त्री नगर निवासी कृष्णकांत कटियार की कार खड़ी थी।
मंगलवार रात में पास में रहने वाले आशीष कटियार ने कार में आग लगने की जानकारी दी। मौके पर बहनोई कृष्णकांत की कार जल रही थी। आसपास लोगों की मदद से उन्होंने अपनी कार को दूर हटाया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कादरीगेट इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। आसपास लोगों की मदद से बालू, मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि कार पूरी तरह जल चुकी थी। रात में ही फाॅरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। सौरभ कटियार ने कादरीगेट थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।