{"_id":"1-95987","slug":"Farrukhabad-95987-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर के लिए भूखे प्यासे लाइन में तपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर के लिए भूखे प्यासे लाइन में तपे लोग
Farrukhabad
Updated Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। पखवारे भर से गैस की किल्लत झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इंडियन आयल द्वारा फर्रुखाबाद की एजेंसी के माध्यम से गैस बंटवाई जा रही है। शनिवार की सुबह से ही बाइपास मार्ग पर भूखे प्यासे लोग लाइन में लग गए। पुलिस और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में गैस सिलेंडर का वितरण कराया गया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भी लंबी कतार लगी रही। भीड़ के कारण कई बार बाईपास मार्ग अवरुद्ध हुआ।
शनिवार को गैस वितरण की खबर फैलते ही सुबह 5 बजे से ही लोगों की लंबी लाइन बाइपास मार्ग पर लगने लगी। लोग भूखे प्यासे सिलेंडरों पर बैठ कर गैस से भरे सिलेंडर आने और वितरण की आस में बैठेे रहे। समय बीतता गया और कतार लंबी होती चली गई। इस कतार में महिलाएं भी अधिक दिखीं। 10 बजे तक वितरण करने वाले और गैस के ट्रकों के न पहुंचने पर भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया। इस पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया।
दोपहर 12 बजे फर्रुखाबाद की ओर से आते ट्रक देखकर लोगों की जान में जान आई। वितरण की व्यवस्था बनाने के लिए एसडीएम आरके पटेल, नायब तहसीलदार नासिर हुसैन, एसएसआई राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ जमे रहे। देर शाम तक चले वितरण में 600 सिलेंडरों का वितरण किया गया।