{"_id":"76727","slug":"Farrukhabad-76727-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में ताले तोड़ चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में ताले तोड़ चोरी
Farrukhabad
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव के स्कूल से हुई चोरी का खुलासा अभी पुलिस कर भी न सकी थी कि चोरों ने बीती रात राज्यमंत्री के स्कूल से चंद कदम की दूरी पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चैनल तोड़कर हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। केंद्र प्रभारी सोमेश अग्निहोत्री ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल जांच करके लौट गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद में चोर रात किसी समय उत्तरी दीवार फांदकर घुस आए। इसके बाद चोरों ने पीछे गेट के चैनल पर लगे ताले को तोड़ दिया और अंदर घुस गए। वार्ड नंबर तीन दरवाजे की जाली काटकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद अधीक्षक और महिला चिकित्सक के कक्षों का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ओपीडी की कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और 165 लीटर का फ्रिज, प्यूरेड, दवाएं, चादरें आदि चोरी कर ले गए। आज सुबह एएनएम रामश्री यादव अस्पताल पहुंची तो ताले टूटे देखे। उसने इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्साधीक्षक सोमेश अग्निहोत्री और फार्मासिस्ट रजनेश को मोबाइल से दी। कुछ ही देर में दोनों लोग मौके पर आ गए। जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए।घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल ऋषिपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जांच की। इस दौरान पास में ही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे चादरें और माइक्रोस्कोप पुलिस को पड़ा मिला, जिसे पुलिस ने अस्पताल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। चिकित्साधीक्षक ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि चोर 165 लीटर का एक फ्रिज, 16 चादरें, इनवर्टर, 17 कंबल, गद्दे, प्यूरेड, 17 कुर्सी, छोटी अलमारी एक, सरकारी फाइलें, वैक्सीन, ब्लड ग्रुप किट आदि सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को भी अस्पताल के ताले चोरों ने तोड़ दिए थे। तब पुलिस ने अस्पताल कर्मियों को शिकायत करने पर भगा दिया था। उधर, कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जाएगी। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।