{"_id":"75923","slug":"Farrukhabad-75923-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक-अल्टो भिड़ंत में नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक-अल्टो भिड़ंत में नौ घायल
Farrukhabad
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। सोमवार को डग्गामार मैजिक गाड़ी व अल्टो कार में भिड़ंत हो गई। इससे दोनो गाड़ियों में सवार नौ लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। भाग रहे मैजिक चालक को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मैजिक कब्जे में ले ली है।
कायमगंज-फर्रूखाबाद मार्ग स्थित मीरपुर गांव के समीप पीपल के पेड़ से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक गाड़ी ने कायमगंज की ओर से जा रही अल्टो गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे अल्टो में सवार शिक्षिका नीतू श्रीवास्तव पत्नी कमल श्रीवास्तव, आरती शुक्ला पत्नी अभिषेक शुक्ला उसका दस वर्षीय पुत्र माही, चालक ब्रजेश निवासी मोहल्ला बजरिया फर्रुखाबाद और मैजिक में सवार मिद्दाराम, रामनिवास निवासी कलुआपुर शमसाबाद, ममता पत्नी अखिलेश, उसका पुत्र शुभम, अंकित पुत्र अशोक कुमार निवासी संजय बिहार दिल्ली, मुनीषा पत्नी नसीम निवासी निजामुद्दीनपुर कंपिल घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने अन्य वाहनों से घायलों को सीएचसी भिजवाया। इसी बीच मौका देखकर मैजिक चालक भागने लगा। इस पर ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस मैजिक को भी कोतवाली ले आयी। ग्रामीणों का कहना कि मैजिक चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इससे वह असंतुलित होकर आल्टो टकरा गई। इधर हालत गंभीर देखकर सीएचसी के डाक्टरों ने नीतू, माही व ब्रजेश को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया। नीतू व आरती कंपिल क्षेत्र के कमलाईपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है।