{"_id":"75337","slug":"Farrukhabad-75337-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां भी हैं अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां भी हैं अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग
Farrukhabad
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निशानेबाज खिलाड़ियों ने सुविधाएं न मिलने का दुखड़ा डीएम डा.मुथुकुमार स्वामी बी. से रोया है। निशानेबाजों ने एक प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि शूटिंग रेंज न होने के अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग में अभ्यास के लिए हथियार और कारतूस भी मुहैया नहीं हैं। ऐसे में फर्रुखाबाद से अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग जैसे खिलाड़ी नही निकल पा रहे हैं।
जिला राइफल क्लब के निशानेबाज आनंद विक्रम सिंह, सचिन भारद्वाज, विमलेश कुमार, सौरभ अग्निहोत्री, कुलदीपक और विक्कीराज कश्यप ने प्रार्थना पत्र देकर जिलाधिकारी से कहा कि जिला राइफल क्लब की कमेटी कई साल से भंग चल रही है। क्लब में हथियार और कारतूस नहीं है जिस वजह से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। बताया कि सुचारू रूप से संचालित न होने के चलते राइफल क्लब से निशानेबाजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। क्लब के पास अपनी कोई शूटिंग रेंज नहीं है। अन्य जनपदों का सहारा लेना पड़ रहा है। बताया कि सन 2011 में फर्रुखाबाद के निशानेबाज खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट शूटिंग कम्पटीशन में 11 पदक जीते थे। जिले में ऐसे कई निशानेबाज हैं जो सुविधाओं के अभाव में राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि अगर जनपद में खिलाड़ियों को यह सुविधाएं मिल जाएं तो यहां से भी अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग जैसे निशानेबाज देश का गौरव बढ़ा सकते हैं।