{"_id":"75114","slug":"Farrukhabad-75114-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलनिवास प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूलनिवास प्रमाणपत्र के लिए मोबाइल जरूरी
Farrukhabad
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अगर आपके पास मोबाइल नहीं है तो मूल निवास प्रमाणपत्र जारी कराने का इरादा त्याग दें। क्योंकि ऐसे आवेदनपत्र एसडीएम सदर दफ्तर से तहसील में वापस लौटाए जा रहे हैं, जिन पर मोबाइल नंबर अंकित नहीं हैं।
प्रशासन ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सामान्य निवास प्रमाण पत्र के लिए कड़ी प्रक्रिया का प्राविधान किया है। इसमें आवेदन पत्र के साथ राजपत्रित अधिकारी से फोटो के साथ पहचान प्रमाणित कराना होती है। तहसील क्षेत्र में तीन साल से निवास के दस्तावेजों, साक्ष्य और हलफनामा संलग्न कराया जाता है और लेखपाल, कानूनगो के बाद तहसीलदार संस्तुति के बाद सरकारी डाक से आवेदन पत्र एसडीएम कार्यालय भेज दिए जाते हैं। पहरापुर गांव निवासी अनुराग मिश्रा ने बताया कि लेखपाल कमी बताकर एक माह से परेशान कर रहा है। उधर, अधिवक्ता निखिल कुमार ने बताया कि जिन आवेदन पत्रों पर मोबाइल नंबर नहीं है। उन्हें एसडीएम कार्यालय से वापस लौटाया जा रहा हैं।