फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   उच्च शिक्षा से मिलेंगी ऊंचाइयां

उच्च शिक्षा से मिलेंगी ऊंचाइयां

Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 13 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बद्री विशाल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को ‘उच्च शिक्षा दशा एवं दिशा’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करके ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. पारुल मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा दीक्षा वर्मा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संगोष्ठी में संयोजिका डा. रंजना सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्भव और विकास हुआ है। छात्रा उपासना यादव ने कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है। रविता यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा को रोजगार परक होना चाहिए। शिवांगी पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा में आई गिरावट को सुधारने के प्रयास करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा. जितेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा विकास की प्रक्रिया है।
विज्ञापन

इस दौरान डा. रमाकांत तिवारी ने मुख्य अतिथि डा. पारुल मिश्रा और विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डा. आशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता और डा. रंजना सिंह के संचालन में हुई संगोष्ठी में डा. आरएन त्रिपाठी, डा. एसके त्रिपाठी, डा. एके शुक्ल, डा. आरके तिवारी, डा. संतोष श्रीवास्तव, डा. माधुरी दुबे, डा. शोभारानी श्रीवास्तव, डा. जयश्री मिश्रा, प्रो. रश्मि प्रियदर्शनी, डा. प्रज्ञा दीक्षित, डा. एके शुक्ल, डा. आरएन त्रिपाठी, डा. एसके त्रिपाठी, डा. आरके तिवारी, डा. शरदचंद्र मिश्र, डा. माधुरी दुबे, डा. शोभारानी, डा. गायत्री मिश्र, डा. हृदेश कुमार, डा. रंजना सिंह, डा. अर्चना पांडेय, डा. संतोष द्विवेदी, डा. अमरनाथ तिवारी, डा. एसके गुप्ता, देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, हिमानी, डा. प्रज्ञा दीक्षित, डा. सुमन दीक्षित, अर्पणा दुबे, सुरेंद्र कुमार और ह्रदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed