{"_id":"34-208075","slug":"Farrukhabad-208075-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मिलन समारोह में शहीदों को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मिलन समारोह में शहीदों को याद किया
Farrukhabad
Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा कांप्लेक्स में शुक्रवार को कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टीनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवती के साथ सेना के अफसरों ने शहीद सैनिकों को याद कर पुष्पांजलि दी। देशभक्ति गीतों की धुनें बजाई र्गइं।
14वें पुनर्मिलन समारोह के दौरान राजपूत के बैंड ने देश भक्ति की धुन बजाई। पूर्व जनरल अफसरों, जेसीओ व जवानों ने शहीद सैनिकों को याद कर पुष्पचक्र अर्पित किया। राजपूत रेजीमेंटल के ओपन सिनेमा हाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल आफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवती ने कहा कि रेजीमेंट जिन ऊंचाइयों पर है उसका श्रेय उन बुजुर्गों को है जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश का नाम रोशन किया है। यहां सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।