{"_id":"34-204887","slug":"Farrukhabad-204887-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने की सफाई पर जिलाध्यक्ष देखते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने की सफाई पर जिलाध्यक्ष देखते रहे
Farrukhabad
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के ही लोग प्रधानमंत्री के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। कमालगंज में श्रृंगीरामपुर घाट पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सांसद मुकेश राजपूत जहां घाट की सफाई कर रहे थे वहीं वहीं जिलाध्यक्ष यह कह खड़े रहे कि हमारे सफाई करने से गंगा साफ नहीं होगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को सांसद मुकेश राजपूत पार्टी नेताओं के साथ श्रृंगीरामपुर स्थित गंगाघाट पहुंचे। उनके साथ जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार और अन्य पदाधिकारी थे। गंगाघाट पर पहुंचकर सांसद ने घाट की गंदगी साफ करनी शुरू कर दी लेकिन जिलाध्यक्ष टुकर-टुकर देखते रहे। सांसद ने जिलाध्यक्ष से सफाई करने के लिए कहा तो वे तपाक से बोले कि हमारे सफाई करने से गंगा साफ नहीं हो जाएंगी और हंस पड़े। इस अवसर पर नित्य प्रकाश वर्मा, दीपक राजपूत, अनूप मिश्रा, शिव कुमार, जेपी कटियार और बाबाजी मौजूद रहे।