फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दुर्गा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

दुर्गा शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 27 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माता वैष्णो देवी मंदिर से धूमधाम से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दर्जनों झांकियों को देखने के लिए देर रात तक मुख्य मार्गों पर लोगों की भीड़ जमा रही। शोभायात्रा में चल रहे बैंडबाजों की धुनों पर युवा जमकर थिरके। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत भी हुआ।
माता वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर से बुधवार को निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ डा. राकेश तिवारी ने किया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी। वहीं शोभायात्रा के साथ चल रहे बैंडबाजों की धुनों युवा नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा फतेहगढ़ चौराहा, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, छोटी जेल चौराहा, नवदिया, भोलेपुर, आवास विकास, बढ़पुर, लालदरवाजा, लालसराय, घुमना बाजार, नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक, पक्कापुल और बीबीगंज से होते हुई गुरगांव देवी मंदिर पहुंची। यहां पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा वापस भोलेपुर स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर आई। यहां शोभायात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर डा. राहुल तिवारी, पीएन मिश्रा, विजय कुमार, राजेश शुक्ला, कौशलेंद्र राठौर, उमाशंकर, शुक्ला, यतींद्र दुबे, बीबी सिंह, हरप्रसाद, गुजराती, कंचन मिश्रा और कमलेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह झांकियां रहीं शामिल
भगवान गणेश, यमराज चित्रगुप्त, कृष्ण सुदामा, रासलीला, शंकर जी, हनुमान जी, राम दरबार, बांके बिहारी, राधा-कृष्ण, नारद जी, शंकर-पार्वती, काली जी, लक्ष्मी जी, सरस्वती, साईंबाबा, लवकुश और माता के नौ रूपाें समेत कई झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed