{"_id":"34-196680","slug":"Farrukhabad-196680-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में जांची 120 महिलाओं की सेहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में जांची 120 महिलाओं की सेहत
Farrukhabad
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। कैंट क्षेत्र स्थित सैनिक अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 120 महिलाओं का परीक्षण कर उपचार की सलाह दी गई।
रविवार सुबह मिलेट्री अस्पताल में लगे स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन सिखलाई रेजीमेंट के कमांडेंट ब्रिगेडियर एएस रावत की पत्नी रजनी रावत ने किया। अस्पताल के कमान अधिकारी कर्नल डीपी प्रशांत ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर लगाने का उद्देश्य कैंट क्षेत्र में रह रहे परिवारों की महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उचित उपचार करवाना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार की आधारशिला होती है। महिला के बीमार होने पर परिवार की दिनचर्या बिगड़ जाती है। परिवार की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना जरूरी है । ब्रिगेडियर एएस रावत ने कहा कि समाज में शराब, सिगरेट व गुटखा के बढ़ते चलन व व्यायाम पर ध्यान न देने से युवा पीढ़ी वक्त से पहले बूढ़ी होती जा रही है। इससे उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह जैसे रोग आम होने लगे हैं। आरआरसी के ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारी जीवनशैली बदलती जा रही है। जैविक भोजन की जगह जंकफूड ने ले ली है। शिविर में आए अधिकारियों व महिलाआें ने लगी प्रदर्शनी को देखा। सप्ताह भर चलने वाले शिविर में महिलाओं को बीमरियों से बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे। शिविर में सिखलाई के डिप्टी कमांडेंट कर्नल संदीप चौधरी, डिप्टी कमांडेंट आरआरसी कर्नल मंदीप राठौर, मेजर बृजेश नरायन, लेफ्टीनेंट कर्नल एके चंद्रा, सर्जन मेजर रंजन व अन्य चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।