{"_id":"34-190936","slug":"Farrukhabad-190936-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता समेत छह जुआरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता समेत छह जुआरी गिरफ्तार
Farrukhabad
Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने आरा मशीन पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए बसपा नेता समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन बाइकें और 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। जुआरियों को छुड़वाने के लिए नेताओं के फोन घनघनाते रहे लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।
शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने कसबा स्थित लालू की आरा मशीन पर छापा मारा। पुलिस को देख जुआरी भाग खड़े हुए। इस पर फोर्स ने दौड़ाकर जुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस को मौके पर तीन बाइकें और 10 हजार रुपये भी मिले। जुआ पकड़ने की जानकारी मिलने पर कई सत्ताधारी नेताओं के फोन थाने में घनघनाने लगे लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। पकड़े गए विजय कुमार गुप्ता, एहसान मोहम्मद निवासी मोहल्ला आजाद नगर, कल्लू खां निवासी नगला दाऊद, देवेश गुप्ता निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर, ज्ञानेश गुप्ता निवासी मोहल्ला गांधी नगर और उदयवीर निवासी उबरीखेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी दिखा दी। थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की थी। मौके से तीन बाइकें, 10 हजार रुपये और ताशपत्ते बरामद किए हैं। बताया जाता है कि एहसान अली बसपा सरकार में जेल विजिटर रह चुके हैं।