फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विकल्प पत्र न भरवाने पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

विकल्प पत्र न भरवाने पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 27 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्राचार से द्विवर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके शिक्षामित्रों की काउंसलिंग होने के बाद महिला व विकलांगों से विकल्प न लिए जाने से नाराज शिक्षामित्रों का गुस्सा फूटने लगा है। इन्हाेंने बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रभारी बीएसए ने 28 व 29 जुलाई को विकल्प भरवाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों की सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती होनी है। इसको लेकर काउंसलिंग हो चुकी है। शिक्षामित्रों की सूची जारी कर महिला और विकलांगों से 26 जुलाई तक विकल्प भरवाया जाना था। अभी तक इनसे विकल्प नहीं लिए गए। इससे आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के नेताआें में नाराजगी है। शनिवार की दोपहर शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बताया कि 25 जुलाई तक खाली और बंद विद्यालयों की सूची और काउंसलिंग में शामिल हुए शिक्षामित्रों की सूची जारी होनी थी। यह अभी तक कार्यालय सूचना पट पर चस्पा नहीं की गई। 26 जुलाई को विकलांग और महिलाओं से विकल्प भरवाने थे। 31 जुलाई तक नियुक्ति पत्र जारी होने हैं। अभी तक कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि अगर शासन से नियुक्ति संबंधी कोई आदेश नहीं आता है तो 28 व 29 जुलाई को विकल्प भरवाए जाएंगे। सूची भी जारी होगी। इसके बाद 31 जुलाई को नियुक्ति पत्र जारी किए जाने का कार्य होगा। प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष अनुराग पांडेय, दीपक भास्कर, संतोष चंद्रा, धर्मेश यादव, नागेश गंगवार, अनुपम, अनामिका गौतम, प्रवीन कटियार, कमलेश, रामकुमार, सत्यराम, शिवानंद, ममता, अरविंद, कृष्ण यादव, भगवानदेवी, अलका कटियार, रेखा, अनीता, कल्पना, किरन यादव, विनीता यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed