फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मुकदमे की रंजिश में घर के बाहर दागीं गोलियां

मुकदमे की रंजिश में घर के बाहर दागीं गोलियां

Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 08 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गांव जाजपुर गोवा में शुक्रवार की रात दबंगों ने मुकदमे में समझौता न करने वाले पक्ष के घर के बाहर तमंचों से गोलियां दागीं। फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। हमलावरों ने घर में घुस कर मारपीट की। परिवार के लोगाें ने छत पर चढ़ कर पड़ोसियों की छतों के माध्यम से दूसरों घरों में पहुंच कर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर के भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जाजपुर गोवा निवासी रामकिशोर के भाई ओमपाल ने 3 मई को गांव नगला इंद्र निवासी रामबरन पुत्र भोजराज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रामबरन ने 2 जून को रामकिशोर के भतीजे अनूप कुमार (18) पुत्र रमेश सिंह पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। इसमें हुए विवाद में अनूप कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

घायल के पिता रमेश सिंह ने रामबरन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात करीब 9 बजे रामबरन आदि असलहों से लैस होकर रामकिशोर के घर में घुस आए। हमलावरों के हाथों में असलहे देख रामकिशोर अपने परिवार के साथ छत पर चढ़ गया। उसने पड़ोसी के घर जा कर जान बचाई। हमलावर फायरिंग करते हुए धमकी देकर चले गए। रामकिशोर का आरोप है कि हमलावर मुकदमा वापस लिए जाने को दबाव बना रहे हैं। उनकी बात न मानने पर जान से मारने की धमकी कई बार दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबरन ने भतीजे उपेंद्र को भी मोबाइल पर धमकियां दीं। इसके बाद हमलावर भाग गए। रामकिशोर ने रामबरन, बबलू निवासी नगला इंद्र व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रामबरन के भाई नाहर सिंह को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमेबाजी की रंजिश में घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed