फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीएजी और आरआरसी फाइनल में

बीएजी और आरआरसी फाइनल में

Sat, 25 Jan 2014 05:48 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 25 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर भारत बास्केटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैचों में प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर बीएजी व आरआरसी की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

राजपूत रेजीमेंट सेंटर के बास्केटबाल कोर्ट मैदान पर शुक्रवार को सेमीफाइनल मैचों का आयोजन किया गया। पहला मैच बीएजी व जीआरआरसी के बीच खेला गया। मैच को बीएजी के खिलाड़ियों ने एकतरफा करते हुए विपक्षी टीम को 116-49 से हराया। वहीं शाम को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आरआरसी व सिखलाई की टीम के बीच कांटे की भिडंत हुई। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ एक दूसरे के ऊपर दबाव बनाए रखने का प्रयास किया। अंत में आरआरसी की टीम ने सिखलाई की टीम को 75-64 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच को देखने के लिए राजपूत रेजीमेंट सेंटर के कमाडेंट ब्रिगेडियर सजीव जेटली, सिखलाई रेजीमेंट के कमाडेंट ब्रिगेडियर आनंद सिंह रावत, डिप्टी कमांडेट कर्नल राजेश पानीकर, कर्नल संदीप चौधरी, मेजर विजय भदौरिया, हवलदार सुनील आदि मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका में हवलदार गुरुमुख सिंह व नायक यशपाल सिंह रहे। पीटी जेसीओ नायब सूबेदार एस जेहुन्ना ने बताया कि सेमीफाइनल में विजेता रहीं दोनों टीमेां के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

प्रतिभागियों ने दिखाया दम
फर्रुखाबाद। दुर्गा नरायन डिग्री कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने दमखम लगाकर विजेता बनने का प्रयास किए। मौसम से बाधित प्रतियोंगिता दो दिन की वजाय तीसरे दिन समाप्त हो सकी। शुक्रवार को त्रीकूद, रिले दौड़, 200, 400, 800 मीटर की दौड़ के साथ ही हैमर थ्रो प्रतियेागिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed