फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   नाले पर बना बंधा, पानी डायवर्जन का काम शुरू

नाले पर बना बंधा, पानी डायवर्जन का काम शुरू

Thu, 16 Jan 2014 05:49 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 16 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संतों और भाजपा नेताआें की धमकी के बाद प्रशासन चेता है। भैरोंघाट के पास नाले पर बंधा बनाने और पानी डायवर्जन का काम शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन

रामनगरिया मेला शुरू हो गया है। गुरुवार को उद्घाटन होना है। भैरोंघाट के पास शहर के नाले का पानी गिरता है। यहां से गंदा पानी गंगा में चला जाता है। पालिका ने दो दिन पहले बंधा बनवाया था। यह कामयाब नहीं हुआ। मंगलवार को संत दयालु महाराज ,भाजपा नेता मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, ज्ञानेश गौड़ व दिलीप भारद्वाज ने मौके का मुआयना किया था। भाजपा नेताआें ने उद्घाटन के दिन 16 जनवरी को आमरण अनशन व संताें ने मेला बहिष्कार धमकी दी थी। इस पर बुधवार को प्रशासन अलर्ट हो गया। एडीएम ने पालिका को बंधा बनाने के साथ ही नीवलपुर के पास डायवर्जन का फ रमान जारी कर दिया। नगर पालिका ने सुबह से बंधा बनवाने का काम शुरू करवा दिया। एसडीएम सदर राकेश पटेल व तहसीलदार सदर आरपी चौधरी भी जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

भाजपाई करेंगे आमरण अनशन
नाला पर बंधा और गंदे पानी के डायवर्जन से भाजपा नेता संतुष्ट नहीं हैं। बुधवार को भाजपा नेता दिलीप भारद्वाज और ज्ञानेश गौड़ प्रशासन की कार्रवाई देखने गए थे। यह बंधा निर्माण से संतुष्ट नहीं हुए। इनका कहना था कि बंधा का काम फौरी तौर पर निपटा लिया गया है। यह टूट जाएगा। समस्या वैसी ही बनी रहेगी। मजबूत बंधा के निर्माण के लिए सुबह 12 बजे से उद्घाटन पांडाल के बाहर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ और कई लोग आमरण अनशन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed