फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   विद्युत निगम से हटे अब लोहिया में डटे

विद्युत निगम से हटे अब लोहिया में डटे

Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 29 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सर्वोदय मंडल एवं मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत वितरण निगम के अफसरों की ओर से समस्याओं के निस्तारण का लिखित आश्वासन मिलने पर अनशन खत्म कर दिया है। अब उनका अगला पड़ाव लोहिया अस्पताल बना है। शनिवार शाम सर्वोदयी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में लोहिया अस्पताल में अनशन शुरू हो गया।
विज्ञापन

सर्वोदय एवं मित्र मंडल के पदाधिकारियों ने पहले विद्युत शवदाह गृह के लिए श्मशान घाट पर अनशन किया। इसके बाद वे विद्युत वितरण निगम कार्यालय में अनशन पर बैठ गए थे। यहां शनिवार दोपहर निगम के अधिशासी अभियंता नगर सुरेश कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण सूर्य प्रताप ने अनशनकारियों से वार्ता की। उनकी समस्याओं का समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद अधिशासी अभियंता नगर ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। यहां अनशन समाप्त होने के बाद सर्वोदयी नेता लोहिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के विरोध में ओपीडी के सामने लक्ष्मण सिंह, विजयवीर सिंह, महेन्द्र कुमार पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद अग्निहोत्री और मुन्नालाल राजपूत आमरण अनशन पर बैठ गए। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि लोहिया अस्पताल की अव्यवस्थाएं समाप्त नहीं होगी। तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। पांच लोग क्रमिक अनशन पर भी बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed