फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ससुरालीजनों ने जबरन कराया गर्भपात, रिपोर्ट

ससुरालीजनों ने जबरन कराया गर्भपात, रिपोर्ट

Mon, 23 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Mon, 23 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने जबरन गर्भपात करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना मेरापुर के गांव मघटाई निवासी रघुवीर सिंह ने बेटी सुशीला देवी की शादी 27 मार्च 2012 को जिला मैनपुरी की सदर कोतवाली के गांव मोहनपुर निवासी योगेश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजनों ने दहेज में चौपहिया वाहन की मांग करनी शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यही नहीं पति और उसके परिजनों ने जबरन दवा खिला कर गर्भपात करा दिया। इसकी शिकायत जब महिला ने अपने मायके वालों से की तो वह लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां विवाद की स्थिति बन गई। कुछ समय बाद पति ने सुशीला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस से की। सुशीला की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति योगेश कुमार के अलावा ससुर नंदराम, सास, जेठ ब्रजेश, सर्वेश, ह्देश, अजीत, जेठानी तारावती, केशवती और जेठानी की बेटी कविता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed