{"_id":"34-162593","slug":"Farrukhabad-162593-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 ग्राम सभाआें के सीज हाेेंगे खाते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 ग्राम सभाआें के सीज हाेेंगे खाते
Farrukhabad
Updated Fri, 13 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रिया साफ्टवेयर पर आय व्यय का ब्यौरा दर्ज न कराने वाली ग्राम पंचायतों के खाते सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इन ग्राम पंचायताें को 20 दिसंबर तक फीडिंग की मोहलत दी है।
जिले की 512 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2012-2013 में हुए खर्च का ब्यौरा अभी तक 82 ग्राम पंचायतों ने नहीं दिया है। इनमें कमालगंज विकास खंड की 2, कायमगंज विकास खंड की 17, राजेपुर विकास खंड की 11, नवाबगंज विकास खंड की 7 व मोहम्मदाबाद विकास खंड की 45 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि छूटी हुई ग्राम पंचायतें 20 दिसंबर तक हर हाल में प्रिया साफ्टवेयर पर फीडिंग करवाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद फीडिंग न करवाने वाली ग्राम पंचायताें के खाता सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-2014 के सत्र में खर्च रक म की भी ग्राम पंचायतें फीडिंग शुरू करवा दें।