फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चार बंधुआ मजदूरों का होगा पुनर्वास

चार बंधुआ मजदूरों का होगा पुनर्वास

Thu, 12 Dec 2013 05:44 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Thu, 12 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दूसरे प्रदेशों से बंधुआ मजदूरी से मुक्ति पाने वालाें का तो पुनर्वास किया जाएगा, जबकि जिले में बाल मजदूराें को चिह्नित करने का अभियान अभी शुरू नहीं हो पाया है। अभियान एक दिसंबर से शुरू होना था।
विज्ञापन

दिल्ली प्रशासन के अभियान में न्यामतनगर के खुशनूर और चांद खां बंधुआ मजदूरी करते मिले थे। सर्फाबाद निवासी मोदू खां व इंतजार को गुजरात पुलिस ने अभियान में मुक्त कराया गया था। इन्हें दिल्ली और गुजरात से वापस घर भेज दिया गया था। इनकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी। बंधुआ मजदूरों के पुनर्वास के लिए श्रम प्रवर्तन विभाग 20 हजार रु पये की मदद देता है। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शासन के फ रमान के मुताबिक जिले में 1 दिसंबर से बाल श्रमिक ाें के चिह्नीकरण के लिए अभियान चलना था। इसके लिए चार टीमें बनाई जा चुकी हैं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, एसडीएम सदर राकेश पटेल, एसडीएम अमृतपुर रामबहादुर वर्मा, एसडीएम कायमगंज प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। चिह्नित बच्चाें का स्कूलाें में दाखिला व उनके परिवार को पुनर्वास के लिए 100 दिन का रोजगार मुहैया कराया जाएगा। बाल मजदूरी करवाने वालाें को भी बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed