फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अब तीसरी आंख में कैद होंगे अपराधी

अब तीसरी आंख में कैद होंगे अपराधी

Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sat, 12 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अब अपनी पहचान नहीं छिपा सकेंगे। इन पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने रणनीति तैयार कर ली है। शासन से इसके लिए सात लाख का बजट भी मिल गया है।
विज्ञापन

शहर के सर्वाधिक भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे शहर के व्यस्ततम इलाकों लालगेट, घटियाघाट, चौक, रेलवे स्टेशन फतेहगढ़, रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड आदि जगहों पर लगाए जाएंगे। एएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक सतीश चंद्र और आरआई रेडियो लालता प्रसाद वर्मा के साथ बैठक कर सीसी टीवी कैमरा लगाने की रणनीति तैयार की है। आम तौर पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले खुलेआम बाइकों और चौपहिया वाहनों से फर्राटा भरते हुए फरार हो जाते थे, लेकिन अब यह अपराधी तीसरी आंख की नजर में कैद हो जाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसिया ने बताया कि सीसी टीवी कैमरा लगने से वाहन चोरी, चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी आसानी से पुलिस की पकड़ में आ जाएंगे। राह चलती महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शोहदे भी अब इस तीसरी आंख में कैद होंगे। छात्र-छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। एएसपी ने बताया कि सीसी टीवी कैमरा और डिजिटल कैमरा खरीदने के लिए शासन से सात लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed