फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   मार्ग दुर्घटना में नौ लोग घायल

मार्ग दुर्घटना में नौ लोग घायल

Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Fri, 11 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में नौ लोग घायल हो गए। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस के मौके पर न पहुं्चने से गुस्साए लोगों ने बेवर रोड जाम कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

जिला कन्नौज थाना इंदरगढ़ के गांव मढपुरा निवासी अलोक और धर्मवीर बाइक से घर लौट रहे थे। इटावा-बरेली हाइवे पर विजाधरपुर गांव के पास वह कार की चपेट में आ गए। मौके पर जुटी भीड़ ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। काफी देर तक एंबुलेंस के न आने पर गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। घायल आलोक व धर्मवीर को टेंपो से लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक लखीमपुर खीरी निवासी विजय पाल को हिरासत में ले लिया है। विजय छिबरामऊ रिश्तेदारी से लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना शमसाबाद के गांव हंसापुर निवासी रक्षपाल और कनौजीलाल समेत पांच लोग गुरुवार की दोपहर शहर के एक शीतगृह से आलू लेकर गांव की ओर जा रहे थे। बरौन और रसीदपुर के बीच ट्रैक्टर से टक्कर के बाद आलू लदा ट्रैक्टर पलट गया। उस पर बैठे पांचों लोग घायल हो गए। दो लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य का बरौन अस्पताल में उपचार हुआ। शहर के गांव चांदपुर निवासी अखिलेश कुमार पैदल घर जा रहा था। गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह घायल हो गया। जिला एटा थाना राजारामपुर के गांव दौलपुर निवासी रजत उर्फ सोनू और संजय, अलीगंज रोड मैनपुरी निवासी शान मोहम्मद कायमगंज के गांव पपड़ी में सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलाें को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही कायमगंज कस्बा निवासी हर्षित (7) पुत्र संतोष मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed