फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कल्याण की बस घोषणा बाकी-साक्षी

कल्याण की बस घोषणा बाकी-साक्षी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
Farrukhabad Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा नेता सच्चिदानंद साक्षी हरि महाराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी। कल्याण सिंह की भाजपा में वापसी हो गई है केवल घोषणा बाकी है। उनके आने से 6 से 7 फीसदी वोट पार्टी के खाते में सीधे जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के कोतवाली रोड पर साक्षी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के 6 माह के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। सपा की लोकसभा उम्मीदवाराें की सूची में परिवार के 4 सदस्यों के नाम शामिल होने पर उन्होंने कहा कि अगली सूची में परिवार के और नाम सामने आएंगे। भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में देरी होने पर कहा कि सपा व बसपा की सूचियां बदलती रहती हैं। भाजपा केे साथ ऐसा नहीं है। फर्रुखाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के बारे में उनका कहना था कि पार्टी जहां से टिकट देगी वहीं से लड़ लेंगे। साक्षी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की सरकार केंद्र में होगी। रसोई गैस सिलेंडर का मुद्दा ही जीत दिला देगा। मंदिरों व आश्रमों को 1200 रुपए में सिलेंडर देने का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि संतों से ‘रावण’ टैक्स लिया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कोई भी टिप्पणी नहीं की। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी पर लगे आरोप निराधार बताए। कहा कि उन पर कीचड़ उछाला गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी नेता प्रोफेसर रामबख्श वर्मा से कोई मतभेद नहीं हैं। उनकी ख्वाहिश है कि चुनाव लड़कर लोकसभा में पहुंचें। इस दौरान रनवीर सिंह राजपूत, अशोक कटियार, अरविंद राजपूत, रामलडै़ते राजपूत, राजेंद्र प्र्रसाद, सर्वेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। इससे पहले मोहम्मदाबाद में पूर्व सांसद डा. सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में सपा सरकार पर हमला बोला। वह पिछले माह मोहम्मदाबाद में दो समुदाय के बीच हुए विवाद को लेकर शनिवार को कसबा स्थित परमानंद वर्मा के प्रतिष्ठान पर आए और घटना की पूरी जानकारी ली। इस मौके पर अमर सिंह खटिक, सुघर सिंह यादव, अशोक कटियार, गंगाप्रसाद राजपूत, यदुनंदन सिंह, करन सिंह, संतोष वर्मा, रोहित चौरसिया, सुधीर वर्मा, संजीव बाथम, सुरजीत वर्मा, महेंद्र सिंह चंदेल, शेर सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed