{"_id":"34-105682","slug":"Farrukhabad-105682-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों की दीवाली फीकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों की दीवाली फीकी
Farrukhabad
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारियों (सचिव) के प्रमोशन होने से आठ ग्राम पंचायतें अफसर विहीन हो गई हैं। ऐसे में मनरेगा मजदूरों का भुगतान नहीं हो पाया। उनकी दीवाली फीकी हो गई है।
ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह यादव के पास ग्राम पंचायत नौली, साहबगंज, पिलखना, नगला केल का चार्ज था। राजेंद्र सिंह यादव का एडीओ पंचायत पद पर प्रमोशन हो गया। प्रमोशन के बाद इनका स्थानांतरण सितंबर माह में कायमगंज हो गया। इसी तरह ग्राम विकास अधिकारी नरेश चंद्र यादव के पास ग्राम पंचायत ढर्रा शादीनगर, पत्यौरा, विजौरी का चार्ज था। इनका भी प्रमोशन एडीओ आईएसबी पद पर हो गया। अक्टूबर माह में नरेश चंद्र भी कमालगंज विकास खंड ट्रांसफर होकर चले गए। कोकापुर ग्राम पंचायत का चार्ज अशोक तिवारी के पास था। अनियमितता की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया। इस तरह आठ ग्राम पंचायतें ग्राम विकास अधिकारी विहीन हो गईं। ऐसे में मनरेगा मजदूरों का भुगतान अधर में लटक गया। वहीं इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों में खासा रोष है। उनका आरोप है कि खंड विकास अधिकारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। प्रधानों ने जिलाधिकारी से ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती की मांग की है।
इंसेट
अनुमोदन मिलते होगी तैनाती
नवाबगंज। खंड विकास अधिकारी राम जुगुन भारती ने बताया कि रिक्त पदों पर ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। सीडीओ का अनुमोदन मिलते ही सचिवों को तैनात कर दिया जाएगा।