फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 गांवों में शुरू नहीं हो सका विद्युतीकरण, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस

20 गांवों में शुरू नहीं हो सका विद्युतीकरण, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस

Sun, 06 Jan 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
20 गांवों में शुरू नहीं हो सका विद्युतीकरण, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत 11 राजस्व गांवों के 69 मजरों में से 49 मजरों में काम कराया गया। पर 20 मजरों में विद्युतीकरण का काम शुरू ही नहीं हो सका। इस पर एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने दो कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। उन्होंने 31 जनवरी तक काम पूरा कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। यदि काम पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले में 11 राजस्व गांवों के 69 मजरों का चयन किया गया था। इसमें विद्युतीकरण कराकर बिजली से गांव रोशन किया जाना था। यह काम मेसर्स अशोका बिल्डकान और मेसर्स आरके इंडस्ट्रीज को दिया गया था। इन संस्थाओं को दिसंबर 2018 में काम पूरा होना था। पर अभी तक 69 मजरों में से 49 में काम कराया गया है।
विज्ञापन


कायमगंज विकास खंड के मजरा लाटूरी नगला, झब्बूपुर, सत्तार नगला, विकास खंड मोहम्मदाबाद के छोटा कछपुरा, गजियापुर, गुलरिया, हबूड़ा नगला, हीरा नगरी, मानदाता नगला, नगला खानशाही, नगला शीशा, सीतापुर, सितौली, ऊगरपुर समेत बीस मजरों में काम शुरू ही नहीं कराया गया। इससे इन गांवों में बिजली नहीं पहुंच सकी। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने मेसर्स अशोका बिल्डकान व मेसर्स आरके इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर को नोटिस जारी कर 31 जनवरी तक काम पूरा कराने के आदेश दिए हैं। काम न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed