फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   9 of 280 villages and 13 hours of power failure in 80

280 गांव की 9 और 80 की 13 घंटे बिजली रही गुल

Fri, 11 Jun 2021 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
9 of 280 villages and 13 hours of power failure in 80
280 गांव की 9 और 80 की 13 घंटे बिजली गुल
विज्ञापन

नवाबगंज/शमसाबाद। गुरुवार रात आंधी और पानी आने से 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे तीन विद्युत उपकेंद्र ठप होने से 360 गांवों की बिजली गुल हो गई। 280 गांवों की बिजली नौ घंटे और 80 गांवों की बिजली 13 घंटे बाद चालू हो सकी। बिजली न आने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।
नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से 120, हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र से 160 और शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र से 80 गांवों को बिजली दी जाती है। तीनों विद्युत उपकेंद्र ठप होने से गुरुवार रात 12 बजे सभी गांवों की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार सुबह फाल्टों को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज व हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र सुबह नौ बजे फाल्ट ठीक कर चालू कर दिए गए। इससे 280 गांवों की बिजली चालू हो गई। शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र की 33केवी लाइन के फाल्ट दिन में करीब एक बजे सही हो सके। इससे 80 गांवों की बिजली 13 घंटे बाद चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील व कस्बे की बिजली रही गुल
अमृतपुर। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से तहसील विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे तहसील और कस्बे की बिजली गुल हो गई। फाल्टों को ठीक कर आठ घंटे बाद बिजली चालू की गई। गुरुवार रात आंधी और बारिश होने से गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर के तहसील विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में सुबह करीब चार बजे फाल्ट आ गया। शुक्रवार सुबह फाल्ट को ठीक कराने का काम शुरू कराया गया। दिन में 12 बजे फाल्ट ठीक होने पर तहसील विद्युत उपकेंद्र से बिजली चालू की गई।(संवाद)
शहर के 20 मोहल्लों की सात घंटे बिजली रही बंद
फर्रुखाबाद। पांचालघाट विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में शुक्रवार सुबह चार बजे फाल्ट हुआ। इससे शहर के बीस मोहल्ले और दस गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह फाल्ट को ठीक करवाने काम शुरू कराया गया। दिन में 11 बजे फाल्ट ठीक होने पर बिजली चालू हो सकी। फाल्ट के कारण सात घंटे गांव व मोहल्लों की बिजली गुल रही।(संवाद)
करंट की चपेट से भैंस मरी, 25 गांव की आपूर्ति बाधित
नवाबगंज। कस्बा निवासी राजबहादुर शुक्रवार को साढ़े दस बजे भैंस को लेकर खेत की ओर जा रहे थे। पशु चिकित्सालय के सामने सड़क किनारे लगे पोल में करंट आ रहा था। इसकी जानकारी राजबहादुर को नहीं थी। भैंस पोल के सहारे खड़ी हो गई। इससे करंट लगने से भैंस की मौत हो गई। थाना पुलिस व विद्युत निगम के अफसरों को जानकारी दी गई।
लाइनमैन प्रदीप कुमार व अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भैंस के शव को पोल से हटाने को कहा। राज बहादुर ने मुआवजा और सड़क किनारे से पोल हटाने की मांग को लेकर शव को हटाने से मना कर दिया। जेई अनिल कुमार गौतम भी मौके पर पहुंच गए। जेई काफी देर तक राजबहादुर को समझाते रहे, लेकिन उसने शव को नहीं हटाया।

इससे फीडर बंद होने से 25 गांवों की बिजली देर शाम तक बंद रही। देर शाम बिजली कर्मचारियों ने राज बहादुर को समझाबुझाकर शव हटवाया। वहीं बरतल निवासी संविदा लाइनमैन श्यामजी पोल पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ा था। उसी समय करंट की चपेट में आ गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed