फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   85 lakh scam in irrigation department

सिंचाई विभाग में 85 लाख का घोटाला

Fri, 06 Jul 2018 11:30 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 06 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
85 lakh scam in irrigation department
घोटाला - फोटो : amar ujala
सिंचाई विभाग में करीब 85 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है।  मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने जांच कमेटी का गठन किया है। डीएम के आदेश पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने टीम के साथ सिंचाई विभाग में अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। टीम को अभिलेखों में कई अनियमितताएं मिली हैं। कुछ अभिलेख जांच टीम को कर्मचारी मुहैया नहीं करा सके।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग में वर्ष 2017-18 में कई मदों में करीब 85 लाख रुपये के घोटाले की शिकायत शासन को भेजी गई थी। लेखन सामग्री मद में करीब तीन लाख 50 हजार की खरीदारी की गई। इसका रजिस्टर में लेखा जोखा नहीं मिला। अधिकारी और लिपिक की मिली भगत से लेखन सामग्री में गबन मिला। इसी से स्टाक और वितरण रजिस्टर नहीं बनाया गया।  वर्ष 2017-18 में 5 लाख 25 हजार रुपये का फर्नीचर खरीदा गया। यह भी नहीं मिला। गाड़ियों के अनुरक्षण मद में करीब 3.40 लाख रुपये का गबन हुआ।
विज्ञापन


व्यवसायिक सेवाएं मद में करीब 5.30 लाख, कंप्यूटर मद में करीब 2.50 लाख, चिकित्सा प्रतिपूर्ति भत्ता मद में करीब 34.87 लाख रुपये का गबन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी गई थी। वर्ष 2017-18 में विभाग की ओर से बिजली बिल का करीब 9 लाख रुपये भुगतान होना दिखाया गया। इसकी हकीकत बिजली विभाग के बिल और जमा धन का विवरण लेने पर उजागर होगी। घोटाले का मामला शासन तक पहुंचने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल तिवारी और जिला विकास अधिकारी को जांच सौंपी है। वरिष्ठ कोषाधिकारी और जिला विकास अधिकारी ने शुक्रवार को टीम के साथ दोपहर बाद सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंचकर अभिलेख मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन सिंचाई सुशील कुमार के कार्यालय में न होने से कर्मचारियों ने आधे अधूरे अभिलेख जांच टीम को दिए। इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जांच के लिए सभी मदों के रजिस्टर तलब किए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि करीब 85 लाख घोटाले की शिकायत हुई है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जांच पूरी होने पर आख्या जिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed