{"_id":"68e2c0582475f2530c0be62a","slug":"80-homes-have-been-without-power-for-five-days-and-a-ruckus-erupts-over-the-failure-to-replace-a-burnt-transformer-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-130952-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 80 घरों की बिजली पांच दिनों से गुल, जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 80 घरों की बिजली पांच दिनों से गुल, जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर हंगामा
Mon, 06 Oct 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो-16, बिजली घर का घेराव कर नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
शमसाबाद। क्षेत्र के हुसैनपुर तराई विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को ग्रामीणों ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर को न बदले जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
करीब दो घंटे तक पावर हाउस का घेराव किया। लोगों ने कहा कि 80 घरों की बिजली पांच दिनों से गुल है। क्षेत्र के पाल नगर और ठाकुर नगर क्षेत्र में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पहले फुंक गया था। इससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है।
शिकायत के बावजूद विभाग ने अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गर्मी और अंधेरे से त्रस्त ग्रामीणों ने रविवार सुबह एकत्र होकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी को सूचना दी। राजीव चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पवन कुमार, गिरी सिंह, पंकज सिंह, बृजेश पाल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। जेई जुनैद आलम ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। शनिवार को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी है।
पावर हाउस का गेट और पंखे बंद कर दिए, दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों से रैली निकालकर पावर हाउस का गेट बंद कर दिया, यहां तक कि अंदर चल रहे पंखे भी बंद करा दिए। विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने ग्रामीणों को समझाया और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद दोपहर करीब 12 बजे दूसरा ट्रांसफार्मर नगला पाल पहुंचाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।