फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   75 percent madarsa student passed in exam

Farrukhabad News: 75 फीसद मदरसा छात्रों फहराया परचम

Fri, 28 Jul 2023 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
75 percent madarsa student passed in exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद के 75 मदरसों से 1944 छात्रों ने परीक्षा की। शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में 75.68 प्रतिशत छात्र पास हो गए। फाजिल का सबसे अच्छा 93.26 प्रतिशत परिणाम रहा।

मदरसा शिक्षा परिषद का शुक्रवार को परिणाम घोषित किया गया। सेकेंडरी में मुंशी-मौलवी के 1280 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 971 पास हुए और 309 फेल हो गए। 75.86 प्रतिशत रिजल्ट रहा। सीनियर सेकेंडरी आलिम में 338 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 215 पास हुए और 123 फेल हो गए। इसका सबसे कम 63.61 प्रतिशत परिणाम पहुंच सका।
विज्ञापन

स्नातक कामिल में 267 में 223 परीक्षार्थी पास हुए और 46 फेल हो गए। 83.52 प्रतिशत रिजल्ट रहा। स्नातकोत्तर में कुल 89 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 83 पास हो गए। 93.26 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मदरसा परीक्षा में कुल 1944 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें 1492 उत्तीर्ण हुए और 482 फेल हो गए। कुल 75.68 फीसद परिणाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदनी बानो ने प्रदेश में किया टॉप
कमालगंज क्षेत्र के मदरसा उस्मान अहमद पब्लिक स्कूल की आलिम छात्रा चांदनी बानो ने आलिम की परीक्षा में प्रदेश में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्हें 500 में से 460 अंक मिले हैं। वहीं मदरसा सफीकुल उलूम के छात्र मुजस्सिम रजा ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में सातवां स्थान बनाया है। उन्हें कुल 500 में 453 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed