{"_id":"6176c5be6808aa53444bb21f","slug":"7-78-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-recruited-in-the-army-farrukhabad-news-knp6602825163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती कराने के नाम 7.78 लाख ठगी में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती कराने के नाम 7.78 लाख ठगी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेना में भर्ती कराने के नाम पर छह युवकों से 7.78 लाख रुपये की ठगी करने का मुकदमा फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज किया गया है। ठगी वर्ष 2019 में की गई थी।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र कुलदीप ने गांव बरिया नगला रजीपुर निवासी शिवचंद्र कुशवाहा के खिलाफ सीओ से शिकायत की थी। इसमें बताया कि सेना में भर्ती के लिए फतेहगढ़ स्टेडियम में दौड़ लगाता है।
साथ में कुछ अन्य युवक भी तैयारी करते हैं। वर्ष 2019 में स्टेडियम में शिवचंद्र कुशवाहा मिले। उन्होंने बताया कि जीजा सेना में सीओ और भर्ती बोर्ड के सदस्य हैं। अगर रुपये खर्च करों तो नौकरी लगवा दूंगा। इस पर पिता ने 1.38 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
शिवचंद्र ने भर्ती कराने के लिए अतुल कुमार से 1.60 लाख, संग्राम सिंह से 1.42 लाख, कुलदीप कमार से 1.38 लाख, निजेश कुमार से 1.33 लाख और विनोद से 67 हजार रुपये लिए थे। कुछ दिन बाद सभी को परीक्षा के प्रवेशपत्र दिए और बरेली व जबलपुर में घुमाता रहा। सेना भर्ती का रिजल्ट आया तो किसी का नाम सूची में नहीं था। जानकारी की तो पता चला कि शिवचंद्र ने जो प्रवेश पत्र दिया था वह फर्जी था। सीओ अमृतपुर के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।