फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   650 shops in the city under encroachment

अतिक्रमण के दायरे में शहर की 650 दुकानें

Fri, 27 Nov 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
650 shops in the city under encroachment
शहर के मुख्य मार्ग पर दरोगा को दिशा निर्देश देते सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य। - फोटो : FARRUKHABAD
अतिक्रमण के दायरे में शहर की 650 दुकानें
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में लालगेट से बीबीगंज तक अतिक्रमण को चिह्नित करने का काम पूरा हो गया है। कुल 650 दुकानें अतिक्रमण के दायरे में मिली हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने टीमों के रजिस्टर चेक किए, तो एक टीम के रजिस्टर में गड़बड़ी मिली। इस पर पूरी टीम को फटकार लगाई। अब चार दिसंबर को व्यापारियों के साथ बैठक होगी।
अतिक्रमण से सकरी हो चुकी सड़कों को चौड़ा करने के लिए व्यापारियों की मंशा के अनुरूप सभी दुकानों पर नगर पालिका के कर्मियों ने निशान लगा दिए हैं। इनमें कुल 650 दुकानें ऐसी पाई गईं, जो सड़क पर अतिक्रमण किए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने निशान लगा रहीं दोनों टीमों की जांच की।
विज्ञापन

लालगेट से चौक तक की टीम में शामिल भवानी शंकर, वीरेंद्र आदि ने रजिस्टर में दोनों साइडों को अलग-अलग दर्ज किया था। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नाराजगी जताई। जबकि चौक से बीबीगंज तक काम कर रही टीम में शामिल रूपम अग्निहोत्री, देवेंद्र, अनिल सक्सेना ने दोनों तरफ की दुकानों को एक ही पेज में आमने-सामने लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि दुकानों का चिह्नीकरण हो गया है। अब चार दिसंबर को व्यापारियों के साथ प्रशासन की बैठक होगी। इसमें दुकानदारों को 10 दिन का समय खुद अतिक्रमण हटाने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाता है, तो जेसीबी से अतिक्रमण को ढहाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए अतिक्रमण हटना बेहद जरूरी है। जाम की समस्या खत्म होगी, तो दुकानदारों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed