{"_id":"648a15d34ead577ec703421a","slug":"64-anm-will-be-posted-after-verification-of-certificates-farrukhabad-news-c-12-1-286671-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद 64 एएनएम़ की होगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद 64 एएनएम़ की होगी तैनाती
Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में आयोग से चयनित 64 एएनएम की नियुक्ति के बाद मेडिकल परीक्षण व शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए सीएमओ कार्यालय में भीड़ लग रही है। अब इनकी तैनाती कर स्वास्थ्य उपकेंद्रों के रिक्त पद भरे जाएंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
शासन से जिले में 64 एएनएम नियुक्त की गई हैं। नौ जून को इन्हें नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जा चुके हैं। सीएमओ ने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन व मेडिकल परीक्षण के लिए दो कमेटी गठित की हैं। इससे परीक्षण के लिए सीएमओ कार्यालय में नवनियुक्त एएनएम की प्रतिदिन भीड़ लग रही है। एसीएमओ डॉ. यूसी वर्मा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने मेडिकल परीक्षण किया। हालांकि मेडिकल परीक्षण व सत्यापन भी अंतिम दौर में है। इससे बुधवार को सीएमओ ने एएनएम की स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनाती के लिए सूची तैयार कराई।
सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि जिले में 66 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर पद रिक्त चल रहे हैं। सबसे पहले इन उपकेंद्रों पर एएनएम की तैनाती की जाएगी। 64 एएनएम मिलने के बाद भी दो उपकेंद्रों के लिए जोड़-जुगाड़ करनी होगी। दो दिन के अंदर नवनियुक्त सभी 64 एएनएम को स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात कर दिया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चालू हो जाएंगी।