फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   6367 candidates will give RO and ARO exam

Farrukhabad News: 6367 अभ्यर्थी देंगे आरओ व एआरओ परीक्षा

Sun, 11 Feb 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
6367 candidates will give RO and ARO exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर शनिवार को परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां चलती रहीं। सीटिंग प्लान के साथ ही सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में डीडीओ ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की।

फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ में बनाए गए 16 केंद्रों पर रविवार को आरओ व एआरओ की परीक्षा होनी है। इसको लेकर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद में तैयारी चल रही थीं। कक्षों में फर्नीचर को डलवाकर विद्यालय का स्टाफ सीटिंग प्लान के लिए रोल नंबर की स्लिप चिपका रहे थे।
विज्ञापन

जीआइसी फर्रुखाबाद में डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा पर कड़ी नजर रखें। इस अवसर पर अनिल शर्मा व सुधीर मिश्र आदि मौजूद रहे। कानौडिया बालिका इंटर कॉलेज में भी कर्मचारी सीटिंग प्लान की तैयारी चल रही थी। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने बताया कि उनके यहां 480 अभ्यर्थी 16 कमरों में परीक्षा देंगे। 40 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि आरओ व एआरओ परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक होगी। 6367 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------


यह बनाए गए परीक्षा केंद्र
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज, मदन मोहन कानौडिया बालिका, महावीर इंटर कॉलेज, म्युनिस्पल इंटर कॉलेज, एनएकेपी इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज फतेहगढ़, स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक, महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, रखा बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़, सोनी पारिया इंटर कॉलेज व माडर्न पब्लिक स्कूल फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed