{"_id":"5cdd966abdec2207254c8c3a","slug":"61558025834-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में डाक्टर के कक्ष खाली, मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी में डाक्टर के कक्ष खाली, मरीज बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद स्थित लोहिया अस्पताल की बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान है। सुबह आठ की जगह दस बजे ओपीडी में पहुंचने वाले डाक्टर बीच में भी गायब हो जाते हैं। इससे मरीजों को उनका घंटों इंतजार करना पड़ता है। गुरुवार को ओपीडी में ऐसा ही नजारा दिखा। इंतजार कर थके मरीज डाक्टर के कक्ष के बाहर फर्श पर ही बैठ गए।
भीषण गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। इसके चलते लोहिया अस्पताल की ओपीडी में भीड़ हो रही है। गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे ओपीडी में फिजीशियन डा. अशोक कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश तिवारी और नन्हूंमल बैठे थे।
इनके कक्षों के बाहर मरीजों की खासी भीड़ लगी थी। ईएनटी सर्जन डा. शिखर सक्सेना का कक्ष बंद था। यह देख मरीज बैरंग लौटते रहे। वहीं डा. मनोज पांडेय, डा. गौरव मिश्रा भी अपने कक्ष में नहीं थे। इंतजार में बैठे मरीज थक कर वहीं फर्श पर बैठ गए।
विज्ञापन
दोनों डाक्टरों के अस्पताल में ही होने की जानकारी दी गई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. आरएन सिंह का कक्ष बंद था। उनके इंतजार में मरीज उनके कक्ष के बाहर बैठे थे। आंख रोग विशेषज्ञ डा. सर्वेश यादव के न होने से आंख की बीमारी संबंधी मरीज भी परेशान नजर आए।
ओपीडी में 648 पर्चे बने। सीएमएस डा. एसपी सिंह ने बताया कि डा. शिखर सक्सेना ओटी में होंगे। बाकी डाक्टर भी वार्ड में राउंड पर होंगे।
ओपीडी में डाक्टर के कक्ष खाली, मरीज बेहाल
इंतजार में फर्श पर ही बैठ गए कक्ष के बाहर