फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   60 villages without electricity

60 गांवों की बिजली गुल

Wed, 18 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 18 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
60 villages without electricity
केबल जलने से जली घास। - फोटो : अमर उजाला

शमसाबाद। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र के हरसिंहपुर फीडर की मशीन हाईटेंशन लाइन मेें फाल्ट आने से खराब हो गई। इस कारण लगभग 60 गांवों की बिजली सप्लाई दो दिन से ठप हो गई है।वहीं इसी उपकेंद्र के दूसरे  फीडर में दोपहर में हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने से केबल मेें आग लग गई। इससे उपकेंद्र मैदान में लगी घास जलने लगी। यह देखकर एसएसओ व अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन में मिट्टी डलवाकर आग बुझाई।

विज्ञापन


हजियांपुर विद्युत उपकेेंद्र के हरसिंहपुर फीडर से लगभग 60 गांवों को बिजली सप्लाई होती है। मंगलवार की शाम को हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से हरसिंहपुर फीडर की मशीन खराब हो गई। इससे सभी गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर अवर अभियंता ने कर्मचारियों को लगाकर मशीन ठीक कराने का काम शुरू कराया। उधर, बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे तेज धूप में उपकेंद्र पर दूसरे फीडर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आया।
विज्ञापन


इससे वहां लगे पोल से जुड़ी केबल धू-धू कर जल उठी। उपकेंद्र पर उगी घास ने आग पकड़ ली। यह देखकर उपकेेंद्र के कर्मचारियोें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों ने मिट्टी डालकर आग बुझाई। एसएसओ ब्रजेश ने बताया कि आग बुझा दी गई है। कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हरसिंहपुर फीडर की खराब मशीन को ठीक कराने का काम चल रहा है। इसके ठीक होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed