फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   60 buses will run for Delhi, 25 on Agra route

Farrukhabad News: दिल्ली के लिए 60, आगरा रूट पर 25 बसें चलेंगी

Sat, 28 Feb 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
60 buses will run for Delhi, 25 on Agra route
फर्रुखाबाद। होली के पर्व पर आज से राज्य सड़क परिवहन निगम ने बसों के फेरा बढ़ाकर 24 घंटे रूट पर रहने के निर्देश दिए हैं। इसी के चलते डिपो ने दिल्ली रूट पर 60 और आगरा के लिए 25 बसें चलाने की तैयारी कर ली है। इस बार 10 दिन बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो के बेड़े में इस समय निगम की 94 और अनुबंधित 25 बसें शामिल हैं। सामान्य दिनों में डिपो की 35 से 38 बसें दिल्ली रूट पर चलाई जाती थीं। मगर त्योहार पर यात्रियों की तेजी से बढ़ती संख्या के चलते डिपो ने तैयारी की है। निगम ने 28 फरवरी से नौ मार्च तक योजना की घोषणा की। डिपो ने यात्रियों को लाने के लिए आनंद विहार तक 46 और कौशांबी तक 14 बसें चलाने की तैयारी की है। इसके अलावा आगरा के लिए 25, लखनऊ, कानपुर दो-दो, हरदोई पांच के अलावा बदायूं समेत लोकल मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि पिछली साल होली पर 11 दिन में चालक-परिचालकों को 4500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई थी, मगर इस बार 10 दिन में उतनी ही राशि दी जाएगी। बसें 24 घंटे चलाई जाएंगी। बस अड्डा पर भी यात्रियों सहूलियत के लिए कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

एटा की बसें न मिलने से डेढ़ घंटे परेशान रहे यात्री
फर्रुखाबाद। शुक्रवार को बस अड्डा पर एटा को जाने वाली बसों की खासी कमी रही। दोपहर साढ़े एक बजे के बाद बस नहीं पहुंचने से यात्री एक घंटे तक भटकते रहे। दिल्ली जाने वाली भी एक ही बस खड़ी थी। उसके चालक ने एटा तक के यात्रियों को बैठाने से इन्कार कर दिया। ढाई बजे के बाद बस पहुंचने पर यात्री रवाना हो सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed