{"_id":"5fcd173d8ebc3ecfb0280092","slug":"533-youngsters-run-in-the-recruitment-of-trademan-farrukhabad-news-knp598410435","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेडमैन की भर्ती में पूरे देश से आए 533 नौजवानों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेडमैन की भर्ती में पूरे देश से आए 533 नौजवानों ने लगाई दौड़
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने को बीम लगाते अभ्यर्थी।
- फोटो : FARRUKHABAD
ट्रेडमैन की भर्ती में पूरे 533 नौजवानों ने लगाई दौड़
फर्रुखाबाद। ट्रेडमैन की भर्ती में पूरे देश से आए 533 नौजवानों ने दौड़ लगाई। इसमें 227 सफल हो सके। उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भेजा गया।
फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर में सेना भर्ती के पांचवें दिन पूरे देश से ट्रेडमैन की भर्ती देखने के लिए नौजवान शनिवार को ही पहुंच गए थे। रविवार सुबह वह सेना के गेट पर पहुंचे। नौजवानों की लंबाई व सीने की नापजोख करने के बाद उनके प्रपत्रों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें दौड़ के लिए करियप्पा मैैदान में भेजा गया।
कुल 533 नौजवानों ने 1600 मीटर की दौड़ लगाई। इसमें 227 पास हो सके। उनको बीम सहित जिग जैक वॉक प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया। सेना के अधिकारियों की देखरेेख में भर्ती कराई गई। सुरक्षा को लेकर रेलवे स्टेशन सहित बस स्टेशन व फतेहगढ़ चौराहे से लेकर कैंट गेट तक पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे।