फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   5200 people of the city did not get electricity for 10 hours

Farrukhabad News: शहर के 5200 लोगों को 10 घंटे नहीं मिली बिजली

Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
5200 people of the city did not get electricity for 10 hours
फर्रुखाबाद। 33केवी लाइन की केबल कटने से मंगलवार रात शहर का पांचाल घाट उपकेंद्र ठप हो गया। इससेे बुधवार सुबह बिजली न मिलने से क्षेत्र के 5200 उपभोक्ता पानी के लिए भी तरस गए। करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित रही। किसी तरह लाइन की मरम्मत कर 10 घंटे बाद दोपहर को बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन


शहर के पांचाल घाट बिजली उपकेंद्र की 33केवी लाइन की अंडरग्राउंड केबल पड़ी है। इन दिनों इटावा-बरेली हाईवे के चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही है। रात करीब दो बजे मिट्टी खोदाई के दौरान पांचाल घाट से पहले भउआ नगला के पास जेसीबी से 33केवी लाइन का केबल कट गया। इससे उपकेंद्र ठप हो गया। उपकेंद्र से क्षेत्र के करीब 5200 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह बिजली न मिलने से सबमर्सिबल आदि नहीं चल पाए। इससे लाेगों को पानी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूर-दराज लगे हैंडपंपों का सहारा लिया। इसके अलावा व्यापारियों से सुबह दुकान खोलने के दौरान बिजली न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच उपभोक्ता अवर अभियंता को फोन करते रहे, लेकिन काल रिसीव न होने से कोई जवाब भी नहीं मिल सका। एसडीओ रवि पांडेय ने बताया कि किसी तरह केबल जुड़वाकर दोपहर 12 बजे के बाद उपकेंद्र चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



केबल बाक्स फुंकने से छह घंटे ठप रहा उपकेंद्र
शमसाबाद। कस्बा स्थित बिजली उपकेंद्र मंगलवार सुबह 11:25 बजे ठप हो गया। इससे कस्बा सहित क्षेत्र के 185 गांवों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। इस पर कायमगंज क्षेत्र के गांव ममापुर के पास केबल बाक्स फुंका मिला। कर्मचारियों ने केबल बाक्स बदलकर लाइन की मरम्मत की। शाम करीब छह बजे उपकेंद्र चालू किया जा सका। इसके बाद कस्बा सहित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। अवर अभियंता अनिल गौतम ने बताया कि केबल बाक्स फुंकने से दिक्कत आई थी। क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed