फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   52 people infected including inspector and six prisoners

दरोगा और छह बंदियों सहित 52 लोग संक्रमित

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
52 people infected including inspector and six prisoners
लोहिया अस्पतला में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। तीसरी लहर में अब तक 437 लोग संक्रमित हो चुके हैं, पर अभी तक किसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज को भर्ती करने जरूरत नहीं पड़ी है। डॉक्टरों की सलाह लेकर मरीज घरों में ही ठीक हो रहे हैं। इससे लोगों को कोराना से डरने की जरूरत नहीं है, पर सावधानी पूरी बरतें। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में जिला जेल के पांच बंदी व सेंट्रल जेल के एक कैदी सहित 52 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। 15 दिन से रोज बढ़ रहे मरीजों के बावजूद अस्पताल खाली हैं। होम आइसोलेशन में रहकर उपचार कराने वाले मरीज ठीक हो रहे हैं। इससे कोरोना से घबराना नहीं है, बस सावधानी की जरूरत है। जांच रिपोर्ट के अनुसार जहानगंज थाने के दरोगा, जिला जेल के पांच बंदी व सेंट्रल जेल का कैदी कोरोना की चपेट में आया है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के 34, कमालगंज क्षेत्र के छह, मोहम्मदाबाद व शमसाबाद क्षेत्र के पांच-पांच व राजेपुर क्षेत्र के दो लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। सीएमओ कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 391 एक्टिव केस हैं। जबकि 40 संक्रमित मरीजों की अभी ट्रेसिंग की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

320 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 21 संक्रमित जिला जेल व सेंट्रल जेल के बंदी हैं। इनमें एक संक्रमित को सीएचसी बरौन में रखा गया है। इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित 10 संक्रमित मरीजों का जिले से बाहर के एल-2 व एल-3 अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक 16 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले के सभी सात अस्पतालों में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
सीएचसी पर आने वाले मरीजों को कोविड जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार को हुई जांचों में हेड कांस्टेबल, चिकित्सक सहित 11 लोग संक्रमित पाए गए। वारंट होने पर पकड़ा युवक भी पॉजिटिव निकला। सभी को मेडिकल किट दी गई।
कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से तेज गति से बढ़ने लगी है। सोमवार को लैब टेक्नीशियन संजीव कुमार ने 51 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। इसमें थाने में तैनात 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल, 45 वर्षीय चिकित्सक, 60 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, खुदागंज में तैनात 58 वर्षीय पशु धन प्रसार अधिकारी, पसईनगला निवासी 36 वर्षीय युवक, बिचपुरी निवासी महिला, मोहल्ला गांधी नगर निवासी युवक, राजेपुर भूड़ निवासी युवक, शेखपुर निवासी किशोरी, फतेहगढ़ के राजा नगला निवासी महिला व रजीपुर निवासी 36 वर्षीय युवक की रिपोर्ट जांच में पॉजिटिव पाई गई।

रजीपुर निवासी युवक को पुलिस रविवार की रात वारंट होने पर गिरफ्तार कर लाई थी। सोमवार दोपहर चालान कर न्यायालय भेजने से पहले युवक की जांच कराई तो वह संक्रमित निकला। इससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय में पेश किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी को मेडिकल किट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed