फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   आश्रय स्थलों में पशुओं को चारा-पानी नहीं

आश्रय स्थलों में पशुओं को चारा-पानी नहीं

Thu, 31 Jan 2019 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
आश्रय स्थलों में पशुओं को चारा-पानी नहीं
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश पर निराश्रित गोवंश को पकड़कर बंद करने के लिए गांव व नगर पंचायतों में अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए। इनमें बंद गोवंश अनदेखी के चलते भगवान भरोसे चल रहे हैं। कई आश्रय स्थलों में न तो चारे ही व्यवस्था है और न ही पानी की। इससे भूखे गोवंश बीमार पड़ने के साथ मर रहे हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पूरे जनपद में अलग-अलग स्थानों पर 26 अस्थायी गोसदनों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें 10 जनवरी तक गोवंश पकड़कर बंद किए जाने थे। अब तक किसी भी गोसदन का कार्य पूरा न होने से इनमें एक भी मवेशी नहीं बंद किया जा सका। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर 315 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाए गए, जबकि नगरपालिका व नगर पंचायतों में भी अस्थायी बने गोसदनों में अव्यवस्था हावी है। इनमें अनदेखी के चलते गोवंश बीमार होकर मरने लगे हैं।
विज्ञापन


कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कमालगंज क्षेत्र के गांव रामपुर माझगांव में चार गाय मर चुकी हैं। कमालगंज नगर पंचायत की देखरेख में थाने के निकट बने आश्रय स्थल में गोवंश के लिए कोई इंतजाम ही नहीं किए। यहां खाली पड़े प्लाट में टिन की चादरों से बाउंड्री बनाकर 25 गाय बंद की गई हैं। चारा व पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। एक गाय पिछले चार दिन से बीमार है। इससे वह मरणासन्न है। उसे कोई देखने वाला नहीं है। चारे का कोई इंतजाम नहीं है। पानी तो आसपास नजर नहीं आता है। लोगों का कहना है कि जब से यहां अन्ना मवेशी बंद किए तब से कोई इन्हें न तो चारा डालने आया और न ही पानी पिलाने।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत कर्मी राजीव गुप्ता का कहना है कि पानी की व्यवस्था न होने से वह पड़ोस के घरों से बाल्टी भरकर पानी पिलाया जाता है। भूसा-चारा भी शुक्रवार तक आ जाएगा।


315 आश्रय स्थलों पर बंद हैं अन्ना मवेशी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजकिशोर सिंह ने बताया कि 26 अस्थायी गोसदनों का निर्माण पूरा न होने से उनमें अभी गोवंश नहीं रखे गए। जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर बनाए गए 315 आश्रय स्थलों में बीडीओ व डीपीआरओ द्वारा 5500 गोवंश बंद होने की जानकारी दी गई है। शहर के गोसदनों में 500, मोहम्मदाबाद में 35, शमसाबाद में आठ व कमालगंज में 25 गोवंश बंद हैं। इनमें चारा, पानी व छाया की व्यवस्था नगरपालिका व नगर पंचायत स्तर से की जानी है। रामपुर माझगांव स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में चारों बूढ़ी गाय मरी हैं। उनका पोस्टमार्टम कराया गया है। भूख से मरने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed