फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   500 quintals of undeclared raw tobacco stock seized from two warehouses in Ramnagar

Farrukhabad News: रामनगर में दो गोदामों से पकड़ा 500 क्विंटल अघोषित कच्ची तंबाकू का भंडार

Thu, 18 Sep 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 18 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
500 quintals of undeclared raw tobacco stock seized from two warehouses in Ramnagar
फोटो-03,गांव रामनगर में तंबाकू गोदाम में छापे के दौरान खड़ी गाड़ियां,संवाद
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव रामनगर में मंगलवार शाम को जीएसटी इटावा की एसआईबी टीम ने तंबाकू कारोबार से जुड़े दो गोदामों पर छापे डाले।
विज्ञापन

दोनों गोदामों में 500 क्विंटल अघोषित कच्ची तंबाकू का भंडारण पाया गया। दोनों फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। टीम के उप आयुक्त शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई गाड़ियों से पहुंची टीम ने गोदामों के गेट बंद कर दिए। किसी को बाहर आने-जाने नहीं दिया गया।
जांच में मेसर्स कृष्ण कुमार अग्रवाल एंड ब्रदर्स के यहां 240 क्विंटल और निहाल टुबैको कंपनी के यहां 260 क्विंटल कच्ची तंबाकू का कुल 500 क्विंटल अघोषित भंडार पकड़ा गया। करीब दो घंटे चली कार्रवाई में टीम ने अघोषित तंबाकू भंडारण का हिसाब खंगालते हुए फाइलें ढूंढीं।
विज्ञापन

टीम ने दोनों कारोबारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उधर, जांच के दौरान एक मुनीम झोला लेकर भागने लगा। टीम ने उसे पकड़कर झोले से अभिलेख कब्जे में ले लिए। इसी बीच टीम को एक गुप्त गोदाम की जानकारी भी मिली, जिसकी जांच देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन







गोदाम पर टंगे मिले अधिवक्ताओं के बोर्ड

गोदाम के बाहर लगे बोर्ड पर मेसर्स कृष्ण कुमार अग्रवाल एंड ब्रदर्स का नाम और जीएसटी नंबर लिखा मिला। वहीं ऊपर पुराने बोर्ड पर परिवार के दो अधिवक्ताओं के नाम अंकित मिले, हालांकि वहां उनकी मौजूदगी नहीं रहती है।





स्थानीय लोग बताते हैं कि तीन सितंबर को भी बाईपास रोड स्थित राघव इंटरनेशनल व मानसी उद्योग पर छापा पड़ा था। उस समय भी ऐसा लगा था कि बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी गई है, लेकिन अभी तक कार्रवाई का ब्योरा सामने नहीं आया। मंगलवार को रामनगर की छापे में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

उप आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने बताया कि छापे में अघोषित माल मिलने पर कारोबारियों से जवाब तलब किया जाता है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जीएसटी अधिनियम की धारा 130 के तहत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed