{"_id":"602c0ba48ebc3ee96e7cf139","slug":"500-families-affected-due-to-incomplete-road-for-a-quarter-of-a-year-farrukhabad-news-knp6122800106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा साल से अधूरा मार्ग से 500 परिवार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा साल से अधूरा मार्ग से 500 परिवार प्रभावित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के वार्ड-दो के मोहल्ला खन्नीनगला में सवा साल बाद भी सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। मुख्य सड़क से गलियां और नालियां नीचे होने से जलभराव हो रहा है। अधूरी सड़क के गड्ढों में कीचड़ भरा है। सड़क खराब होने से खन्नीनगला, नरायनपुर, बगीचा, काली तलैया, सातनपुर, कनपटियापुर आदि मोहल्लों के करीब 500 परिवार को आवागमन की समस्या उठानी पड़ रही है।
खन्नी नगला के बलवीर सिंह ने बताया कि अधूरे निर्माण की शिकायत डीएम से भी कर चुके हैं। नगर पालिका सुनवाई नहीं कर रही। सवा साल पहले टेंडर हुआ था। मानक को भी ताख पर रखा गया है।
सर्वेश कुमार ने बताया कि मोहल्ले की गलियां 12 साल पहले बनीं, जो टूट चुकी हैं। अब मार्ग ऊंचा बन रहा है। इससे गांव के पानी का मुख्यमार्ग की नाली में निकास होना मुश्किल है।
विज्ञापन
खन्नीनगला के रतन कुमार कहते हैं कि कोई सुनने वाला नहीं है। मार्ग की हालत ऐसी है कि ट्रैक्टर तक निकलना मुश्किल है। खेतों से होकर पैदल जाते हैं अथवा गैस गोदाम तक पहुंचने को चार किमी दूरी तय करना मजबूरी है।
रामगोपाल कहते हैं कि यहां से कई मोहल्लों के लोगों का आना-जाना रहता है। हालत बेहद खराब हैं। नगर पालिका को चाहिए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करे। शीघ्र काम पूरा न हुआ, तो अफसरों के यहां गांव के लोग जाएंगे।
‘टेंडर काफी पहले हुआ था। कोरोना के चलते काम समय पर पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार को शीघ्र काम पूरा करने के लिए कह दिया गया है। लोगों की दिक्कतें दूर कराई जाएंगी।’-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका।