फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   5 houses burnt by fire in two houses

दो घरों में लगी आग से 5 की गृहस्थी जलीं

Wed, 22 Apr 2020 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
5 houses burnt by fire in two houses
पचरौली में आग से जले घरेलू सामान को देखते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचरौली में हवा में उड़कर आई चिंगारी से दो घरों में आग लग गई। इससे एक ही परिवार के पांच लोगों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कटरी क्षेत्र के गांव पचरौली निवासी लालाराम व उनके चारों पुत्र महिलाओं सहित घर बंद कर खेतों पर गए थे। बुधवार दोपहर हवा के साथ उड़कर आई एक छोटी सी चिंगारी ने लालाराम के छप्पर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

पड़ोस में ही उनके पुत्र उदयवीर का भी घर है। उसमें भी आग लग गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर काफी देर बाद आग पर काबू पाया। तब तक दो घरों में रह रहे पांच परिवारों की गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के लिए फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला।
विज्ञापन

लालाराम के यहां एक ट्रैक्टर के अगले पहिए, 22 मन तंबाकू, भूसा व अन्य घरेलू सामान जल गया। लालाराम के पुत्र उदयवीर के यहां 20 मन तंबाकू, एक डीएपी खाद की बोरी व घरेलू सामान जल गया। लालाराम के अन्य पुत्र रामवीर, संतराम, यादराम उन्हीं के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों पुत्रों की गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर एसडीएम अमित आसेरी, कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी अंकुश राघव, लेखपाल रोहित अवस्थी ने मौके पर जाकर जांच की। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed