{"_id":"57ed58254f1c1bc01c57427d","slug":"48-consumer-connections-were-cut-17-against-the-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन, 17 खिलाफ हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन, 17 खिलाफ हुई रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
electricity price increases
- फोटो : Demo Pic
अवर अभियंता राकेश कुमार, संदीप कुमार ने फतेहगढ़ सेंट्रल जेल चौराहे के पास बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बकायेदारी में 14 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों को काट दिया। उपभोक्ता नीलम निवासी सेंट्रल जेल चौराहा विजाधरपुर के खिलाफ केबिल से पहले कटिया डाल कर बिजली चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर में अवर अभियंता अमित शर्मा और राघवराम पांडेय ने रेलवे रोड पर छापेमारी अभियान चलाकर 23
उपभोक्ताओं के बकायेदारी में कनेक्शन काटे। 2.25 लाख रुपये की वसूली की। अमृतपुर के अवर अभियंता आरएन पाल ने गांव ढाडीपुर में छापेमारी अभियान चलाया। इस गांव में अरविंद, धीरेन्द्र, जगपाल, दिलीप, महेश, मूलचंद्र, रामरतन, जयपाल के खिलाफ बिना कनेक्शन के बिजली जलाते मिले। इनके खिलाफ जेई आरएन पाल ने रिपोर्ट दर्ज अमृतपुर थाने में दर्ज कराई है।
खिमसेपुर के अवर अभियंता अजय सिंह ने गांव खिमसेपुर निवासी आकाश सिंह, नन्हे लाल, पसनिंगपुर निवासी राकेश सिंह, नरेश कुमार, राकेश कुमार, गांव अलावलपुर निवासी मनोज कुमार, सहदेव चंद्र, राजेश कुमार के खिलाफ कटे हुए कनेक्शन पर बिजली जलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोलेपुर विद्युत उपकेेंद्र के अवर अभियंता सत्येन्द्र कुमार ने बकायेदारी मेें 11 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों को काट दिया।