फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   सीसीटीवी कैमरे और वाच टॉवर से होगी निगरानी

सीसीटीवी कैमरे और वाच टॉवर से होगी निगरानी

Sat, 12 Jan 2019 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे और वाच टॉवर से होगी निगरानी
फर्रुखाबाद। गंगा तट पर लगने वाले मेला रामनगरिया की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेला की सुरक्षा व चाक चौबंद व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक व एसडीएम सदर ने शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मेले की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे व वाच टॉवर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को मेला रामनगरिया पहुंचे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने मातहतों को निर्देश दिए कि मेले को हर संभव सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में चार वाच टॉवर, चार बैरियर, चार पुलिस चौकी खोली जाएंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी साथ ही घुड़सवार पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


वहीं, एसडीएम सदर अमित आसेरी ने साधु संतों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं पूछी। संतों ने कहा कि गंगा तट पर कई स्थान ऐसे हैं जहां पर जल काफी गहरा है उन स्थानों को चिह्नित तो कर लिया गया है, लेकिन नाविकों द्वारा उन चिह्नों को हटा दिया जाता है जिससे दुर्घटना होने की आशंका बन जाती है। नावों के लिए अलग स्थान आवंटित किया जाए साथ ही घाटों का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाए। एसडीएम सदर ने बताया कि संतों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया कि संतों व कल्वासियों के आवागमन के लिए सात मार्ग बनाए गए हैं। प्रकाश व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। शेष व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी। देर शाम मेला क्षेत्र में कल्पवास करने आए कृष्णकांत, श्रीकांत व अरुणकांत का आपस में आवंटित स्थान को लेकर विवाद हो गया। विवाद की जानकारी पर पहुंचे मेला प्रबंधक ने समझाकर मामला शांत कराया।


बताते चलें कि मेला क्षेत्र में साधु-संतों का आगमन जारी है। संतों के लिए प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था नहीं की है। संत अपने साधनों से ही ठंड से निजात पाने के साधन ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed