फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   40 school buildings out of 56 in verification

56 में से 40 विद्यालय भवन सत्यापन में जर्जर घोषित

Sat, 10 Oct 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
40 school buildings out of 56 in verification
सत्यापन में 56 में से 40 विद्यालय भवन जर्जर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के खस्ताहाल 91 विद्यालयों में से 56 स्कूलों की सत्यापन कर पीडब्लूडी ने रिपोर्ट बीएसए कार्यालय भेज दी है। दसमें 35 स्कूलों का सत्यापन नहीं हुआ है। 56 स्कूलों में से 40 विद्यालयों के भवन बच्चों को शिक्षण कार्य के लिए बैठाने को उपयुक्त नहीं है। वह जर्जर हो चुके हैं। 16 ऐसे विद्यालय हैं, जिनकी मरम्मत कराई जाए तो उनका भवन शिक्षण कार्य कराने के लिए ठीक हो जाएगा।
वर्ष 2019 में बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर विद्यालयों भवनों की विभागीय अफसरों ने सूची तैयार की थी। तब 91 विद्यालय भवन चिह्नित किए गए थे। इसकी सूची टेक्निकल जांच के लिए पीडब्लूडी को भेजी गई थी। पीडब्लूडी ने करीब 56 विद्यालयों का सत्यापन कर रिपोर्ट बीएसए को भजी है।
विज्ञापन

इसमें 40 स्कूल के भवनों को शिक्षण कार्य के लिए बच्चों को बैठाने के लिए उपयुक्त नहीं बताया है। 16 विद्यालयों के भवनों को मरम्मत योग्य होने की रिपोर्ट दी है। अभी 35 विद्यालयों का सत्यापन होना लंबित है। डीसी निर्माण दिलीप राजपूत ने बताया कि 56 स्कूलों के सत्यापन रिपोर्ट में 40 निष्प्रयोज्य घोषित हुए हैं। अभी 35 की सत्यापन रिपोर्ट आनी बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीर्ण-शीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण को कमेटी बदली
फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों के जीर्ण-शीर्ण भवनों के ध्वस्तीकरण को कमेटी में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार ने बदलाव कर दिया है। इसके तहत डीएम द्वारा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एक्सईएन की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। इसमें सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग व सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग सदस्य बनाए जाएंगे। भवन की नीलामी को खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी और इसमें सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक व एडीओ पंचायत सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed