{"_id":"65a98cf91fe7e3b614040634","slug":"35-thousand-medicines-and-furniture-burnt-to-ashes-in-clinic-fire-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1893-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: क्लीनिक में आग से 35 हजार की दवाएं, फर्नीचर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: क्लीनिक में आग से 35 हजार की दवाएं, फर्नीचर राख
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की घनी बस्ती में एक क्लीनिक पर लगी आग से 35 हजार रुपये की दवाएं व फर्नीचर राख हो गया। आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसियों में आग फैलने की आशंका से दहशत रही।
शहर कोतवाली के मोहल्ला भीकमपुरा गढ़ी मुरीद खां निवासी डॉ. महरोज खां का घोड़ा नखास की घनी बस्ती में क्लीनिक है। बुधवार रात नौ बजे डॉक्टर क्लीनिक बंद कर घर चले गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे आसपास के लोगों ने क्लीनिक से धुआं निकलता देखा। इसकी जानकारी होने पर डॉ. महरोज परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसे ही गेट खोला तो आग की लपटें निकलने लगीं।
पड़ोसियों ने करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। नखास चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घनी बस्ती होने की वजह से पड़ोसियों में खासी दहशत रही। डॉक्टर महरोज ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। इसमें करीब 35 हजार रुपये की दवाएं और फर्नीचर जलकर राख हो गया। भवन में भी काफी नुकसान हुआ है।