फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   35 lakh theft at fruit merchant's house

फल व्यापारी के घर से 35 लाख के जेवरात व नकदी चोरी

Wed, 06 Nov 2019 05:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
35 lakh theft at fruit merchant's house
कायमगंज के गांव कुबेरपुर में चोरी के बाद अलमारी देखते फल व्यापारी। - फोटो : FARRUKHABAD
नगर से सटे गांव कुबेरपुर के प्रधान के पति के फल व्यापारी भाई के घर में मंगलवार रात चोर दीवार के सहारे घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर दो अलमारियों से करीब 35 लाख रुपये के जेवर व नगदी पार कर दी। भोर में ही फल व्यापारी की पत्नी ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो वह अंदर गईं। वहां की हालत देेख वह वह बेहोश हो गईं। पुलिस ने मौके पर छानबीन के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कुबेरपुर के ग्राम प्रधान के पति मुकेश शाक्य के बड़े भाई महेश शाक्य का आम, अमरूद का बड़ा कारोबार है। उनके 5 शराब के ठेके भी हैं। शराब की रोजाना बिक्री की रकम वह घर में ही रखते हैं। मकान दो मंजिल का बना है। मंगलवार रात ऊपर तीन कमरों में महेश के पुत्र अशोक, रजनीश, अवनीश पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे थे।
विज्ञापन

नीचे कमरे में महेश व पत्नी उर्मिला सो रहीं थीं। मकान में तीन कमरे एक साइड में बने हैं। बीच के कमरे में ताला लगा था। आशंका है कि चोर दीवार के सहारे छत पर चढ़े और बिना दरवाजे के जीने से नीचे उतर आए। चोरों ने जिस कमरे में जेवर रखा था उसी को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका ताला तोड़कर अंदर घुसे, कमरे में दो अलमारी रखी थीं। चोरों ने उनके लाकर तोड़ दिए और उसमें रखा सारा जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। मकान में प्रवेश को तीन गेट हैं। पश्चिमी गेट का दरवाजा खोलकर चोर निकल गए।
भोर में करीब तीन बजे महेश की पत्नी उर्मिला की आंख खुली और अपने कमरे से बाहर निकलीं तो देखा कि बीच के कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो अलमारी के लॉक टूटे पड़े थे। जेवर के डिब्बे व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। यह सब देख उनके होश उड़ गए और उनकी चीख निकल गई। इस पर महेश उठे और जाकर देखा तो उर्मिला बेहोश पड़ी थीं।
तभी पूरा परिवार अन्य लोग वहां पहुंच गए। मुकेश शाक्य ने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर डॉ. विनय प्रकाश राय, चौकी प्रभारी दिनेश भारती फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की छानबीन की। मकान के पिछवाड़े देखा तो करौंदे के बाग से दीवार पर चढ़ने का अनुमान लगाया गया। वहां कुछ उखड़ी हुई ईंटे भी मिली हैं।

महेश शाक्य ने कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें कहा गया कि चोरी गए माल का अभी आकलन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि 5 शराब की दुकानों की बिक्री के रुपये व अन्य कारोबार के करीब 20 लाख रुपये व परिवार की 4 महिलाओं के करीब 12 से 15 लाख के जेवरात चोरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed